डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सी.एस.सी.संचालकों नें हड़प ली पीएम आवास की राशि

  • एक वर्ष बाद भी नही बन सका आवास,पीड़ित परेशान

डिण्डौरी। वैसे तो जिले में आए दिन सी.एस.संचालकों सहित क्योस्क सेंटर संचालकों की मनमानी सामनें आती ही रहती है,जहां मनमानी पूर्वक हितग्राहियों के खातों से राशि आहरण करके धांधली की जा रही है।ऐसा ही एक ताजा मामला समनापुर के अंतरिया ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम करेली में सामनें आया है।जहां हितग्राही फूलसिंह परस्ते के खाते में आई पीएम आवास योजना की राशि 25,000 रूपए को मनमानी पूर्वक संदिग्ध सी.एस.सी. संचालकों द्वारा मनमानी पूर्वक आहरण कर लिया गया है। बताया गया कि पीएम आवास योजना में पात्र पाए जानें पर फूलसिंह परस्ते को 26 जनवरी 2019 में प्रथम किस्त 25,000 रूपए शासन स्तर से खाते में डाला गया था, लेकिन संचालकाें द्वारा मनमानी पूर्वक फिंगर लेकर हितग्राही के खाते से क्रमशः 5 आगस्त को दस हजार, 07 आगस्त को 10,000/- व 08 आगस्त को 7,000/- रूपये की राषि निकाल ली गई,जब
कि पैसे निकलने की जानकारी हितग्राही को नही है।आए दिन हो रही धांधली को रोकनें के लिये जिम्मेंदारों द्वारा ठोस पहल न करना सवाल खड़ा कर रहा है।

  • पीड़ित को योजना का नही पाया लाभ- पीड़ित की मानें तो वह अति गरीब परिवार से आता है,साल 2019 में पीएम आवास योजना से उसे आवास मिली थी,जिसका प्रथम किस्त 25,000 रूपए को संदिग्ध सी.एस.संचालकों द्वारा निकाल लिया गया है। जिससे अब वह मकान का निर्माण कार्य नही करवा पा रहा है,पैसा न होनें के कारण वह मकान का नींव भी तैयार नही कर पा रहा हैै, जिससे आवास की दूसरी किस्त की राशि भी हितग्राही का नहीं मिल रही है, जिससे पीड़ित अब कच्ची व जर्जर मकान में रहनें को मजबूर है।
  • मामले से जिम्मेदार कर रहे किनारा। मामले को लेकर जब पंचायत के जिम्मेदार रोजगार सहायक से बात की गई तो रोजगार सहायक मामले को लेकर सटीक जवाब नहीं दे पाया। उनका कहना है कि जब तक हितग्राही के मकान का नींव वा प्लंथ का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक दूसरी किस्त जारी नहीं जा सकती, जबकि पीड़ित मकान की नींव तक तैयार करनें में सक्षम नहीं है। मामले की जानकारी जिले के उच्च अधिकारी को भी पीड़ित साहित्य ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा दी गई है,बावजूद काई पहल अब तक न हो पाना मामले को नया रंग दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page