मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

बुर्जुग महिला को मार के फेका

गोसलपुर। जबलपुर जिले में पिछले कई माह से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की घटनाएं लगार हो रहीं हैं । इसी प्रकार से सोमवार की शाम लगभग 7:00 से 6:00 के बीच की घटना बताई जा रही है । गोसलपुर थाना के ग्राम बेली निवासी झलको बाई यादव पति मुन्ना लाल यादव उम्र 62 वर्ष अपने भाई मोहन लाल यादव निवासी बरेला के यहां दुःख के कार्यक्रम में गई थी । महिला वहां से जब वापिस अपने गाँव के लिये आई तो आते समय बम्होरी जाते समय  रेलवे फाटक के पास बेली मार्ग पर मृतक के गुलाबी कलर का जब  महिला का सामान डला हुआ मिला था । इस घटना के पहले पीड़ित परिजनों ने यहां वहां तलाश किया ना मिलने पर डायल 100 को बुलाया और पुलिस थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई । इस बात को लेकर थाना गोसलपुर पुलिस सज्ञान में लेते हुये जांच में लग गई । और कुछ घर के सभी परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए हैं । मंगलवार को महिला का मृत शरीर निवस्त्र हालात में पड़ा हुआ मिला । साथ ही एक पेंट व जूते मिले । इस बात की पुलिस ने जानकारी ली कि जीन्स व जूते गाँव में कौन पहनता हैं । गाँव के आसपास पता लगाने में पाया गया कि अपराधी गजेंद्र भूमिया उम्र 29 वर्ष निवासी बम्होरी तहसील पनागर जिला जबलपुर का हैं । तत्काल पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया । जाँच व सबूतों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी । घटना स्थल पहुँचे सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे के साथ सिहोरा गोसलपुर पुुलिस स्टाप ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page