फिर उठी पुलिसकर्मियों के हक में आवाज।

मंडला जिले में अपर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
जबलपुर। पुलिसकर्मियों के हक के लिए ऊंट की आवाज धीरे-धीरे एक मशाल बनती जा रही है मंडला जिले में अपर कलेक्टर आशा कुसरे को इमरान खान मित्र मंडल और साथियों द्वारा ज्ञापन देकर प्रशासन को पुलिस कर्मियों के हित में सोचने के लिए और कार्य करने के लिए ज्ञापन दिया गया।
एक पुलिसकर्मी जब अपने घर से ड्यूटी पर निकलता है तो जान हथेली पर लेकर निकलता है। देशभक्ति और जन सेवा का जज्बा लिए है। पुलिसकर्मी लगातार 24 घंटे सातों दिन है समाज की सेवा और सुरक्षा में लगे रहते हैं।
आज के दौर में पुलिसकर्मियों पर काम का जबरदस्त दबाव है।
पुलिसकर्मियों पर काम करने के घंटे तय नहीं है। वाजिब पे ग्रेड नहीं है और सबसे बड़ी बात अपने हक मैं आवाज उठाने का अधिकार नहीं है। ऐसी स्थिति में समाज को ही उनके हक में आवाज उठाने के लिए आगे आना पड़ेगा।
मंडला जिले से पुलिसकर्मी हक की आवाज उठाई गई आदिवासी समुदाय से,जहर सिंह मरकाम, जी, मनोहर सिरसाम जी, भैया क सुफल पड़वार जी, और इमरान खान मित्र मंडल द्वारा पुलिस कर्मियों की मांग को उठाई गई।
इमरान खान मित्र मंडल का सतत प्रयास।
इसी सोच के साथ इमरान खान मित्र मंडल ने पुलिस के अधिकारों के लिए एक अभियान चलाया हुआ है इसके तहत वे शहर और गांव हर जगह जाकर वहां की प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं उनके ज्ञापन में प्रमुख मांगे हैं पुलिसकर्मियों के काम के केवल आठ घंटे तय किए जाएं उनका पे ग्रेड अपग्रेड किया जाए। आरक्षक से निरीक्षक तक शीघ्र प्रमोशन हो एरियर का भुगतान हो और पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास मिले



