खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइलवायलर न्युज

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोको टोको अभियान।

लोगों को मास्क सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति किया जागरूक।

जबलपुर। पूरे देश के साथ-साथ शहर में भी कोरोनावायरस के संक्रमण नेरफ्तार पकड़ ली है विगत दिनों होटल गुलजार में हुए एक शादी समारोह के बाद कोरोना के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी देखी गई लोग सोशल डिस्टेंसिंग मांस सैनिटाइजर की अवहेलना करते नजर आ रहे हैं इसी के चलते जिलाधीश भरत यादव और रेड क्रॉस सोसायटी जबलपुर के द्वारा लोगों को रोको टोको अभियान के लिए प्रेरित किया गया।और अब इस अभियान में हिस्सा लेने वाले बड़े ही रचनात्मक ढंग से सामने आ रहे हैं और लोगों को कोरोनावायरस के संभावित खतरों और उनके द्वारा बरती जा रही लापरवाही यों के प्रति सचेत कर रहे हैं। इसी क्रम में रोको टोको अभियान के तहत मुनी सुब्रत नाथ शाखा हनुमानताल के तत्वाधान में एवं रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव आशीष दीक्षित एवं डॉ विवेक जैन के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविक सेंटर चौराहे स्थित वंदे मातरम् चौक पर किया गया। इसमें भवानी प्रसाद वार्ड के पार्षद अमित जैन एवं लायनेस क्लब के अध्यक्ष भी सम्मिलित हुए। रोको टोको अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगों में कोविड-19 के प्रति जो लापरवाही हो रही है उसके प्रति उन्हें सचेत करना है। लोग शादियां कर रहे हैं पाटिया कर रहे हैं मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखते। उनके लिए यह नुक्कड़ नाटक एक उदाहरण है। सदस्यों द्वारा चौराहों पर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया एवं नुक्कड़ नाटक से यह बताया गया की कोविड-19 एक भयंकर महामारी है जगह जगह पर भीड़ ना लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें मास्क लगाएं खुद सेफ रहे दूसरों को भी सेव रखें।
इसमें मुनीसुवरत्नाथ शाखा की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मिश्री जैन, अध्यक्ष मौली जैन, सचिव मीना जैन, कोषाध्यक्ष स्वाति जैन, ज्योति जैन, नमिता जैन, बबीता जैन एवं कार्यक्रम को एक माला के रूप में पिरोया है वैशाली जैन, रुचि जैन, नित्या जैन, माही जैन, आर्ची, शुभम जैन, यस जैन, परी जैन खुशी जैन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page