मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला मदद योजना

मण्डला। बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा का अपने क्षेत्र की जनता से सतत संवाद व जनसंपर्क जारी है। क्षेत्र के ग्रामों में पहुंचकर विधायक श्री पट्टा ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका यथासंभव निराकरण भी करते हैं। इसी क्रम में विधायक सोमवार को बिछिया ब्लॉक के ग्राम झापुल, मनोहरपुर, किसली, राजोरैयत, राजोमाल, करंजिया, मोहाड और बरखेड़ा पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं की सुनकर उनका निराकरण भी किया। पिछली कमलनाथ सरकार में शुरू की गई मुख्यमंत्री मदद योजना के माध्यम से राजस्व ग्रामों की अदिवासी समितियों को प्रदाय किये जाने वाले बर्तनों का वितरण भी विधायक के द्वारा किया गया साथ ही ग्रामों के विकास के लिए मांग अनुसार विकास कार्यों की आधारशिला भी विधायक के द्वारा रखी गई। ग्राम बरखेड़ा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और यथासम्भव हर सहयोग देने की बात कही गई। इसके पश्चात दिनांक 08 सितंबर मंगलवार को विधायक बिछिया ब्लॉक के ही ग्राम मेढाताल, घोंट, चांगरिया, औरई व उमरवाड़ा आदि ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाक़ात कर संवाद किया एवं मुख्यमंत्री मदद योजना के बर्तनों के वितरण के साथ साथ विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, कमल सिंह मरावी, जोश सिंह ठाकुर, विकास साहू, टेकराम राय, मोहन पटेल, कलीराम मरावी, संजू पटेल, कवींद्र पटेल, एलके मेश्राम, डमरू राजपूत, चमन यादव, हरि कुलेश, श्रवण धुर्वे, ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिवों सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page