बम पटकने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण ब्यूरो
थाना रांझी में दिनांक 27-8-2020 की रात्रि लगभग 2-15 बजे ओमप्रकाश रैकवार उम्र 40 वर्ष निवासी चैधरी मौहल्ला मढ़ई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मछली की दुकान लगाता है दिनांक 26-8-2020 केा वह अपने कमरे में खिड़की के पास बैठकर खाना खा रहा था उसी समय कमरे की दीवाल में 2 बार बम फटने की आवाज आयी तो वह तत्काल कमरे के बाहर निकलकर देखा तो धुंआ फैला था, अमित यादव, चंदन बंगाली तथा संदीप चैधरी वहीं खडे थे जो उसे देखते ही वहा से भागने लगे , उसी समय उसका भाई शिवकुमार रैकवार और संदीप मिश्रा वहां आ गये संदीप मिश्रा खाना खाकर छत पर टहल रहा था जिसने बताया कि अमित यादव, चंदन बंगाली तथा संदीप चैधरी कुछ देर से खड़े थे, अमित ने मकान में सुअर मार बम फैंका था वह बाहर निकलकर थोड़ी दूर दौड़ा तो तीनों तेजी से दौड़ लगाकर भाग गये , पहले भी तीनों ने उसके साथ झगड़ा किया था तभी से उसकी बुराई चल रही है इसी रंजिश से तीनों ने मिलकर उसके घर में बम पटक दिया हैं बम के अवशेष फैले हैं। रिपोर्ट पर धारा 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपियो की तलाश पतासाजी कर अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) श्री अगम जैन (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री कौशल सिंह के द्वारा थाना प्रभारी रांझी श्री आर.के. मालवीय के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी अमित यादव उम्र 28 वर्ष , शुभम घोष उर्फ चंदन बंगाली उम्र 30 वर्ष तथा संदीप चैधरी उम्र 22 वर्ष तीनों निवासी चैधरी मोहल्ला मडई थाना रांझी को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका– तीनों फरार आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी कोतवाली श्री आर.के. मालवीय , उप निरीक्षक बी.एल. धुर्वे, प्रधान आरक्षक कैलाश मिश्रा, आरक्षक अविनाश , वीरेन्द्र, प्रदीप तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।



