बूंद बूंद पानी को तरस रहे वार्डवासी

मझौली रिपोर्ट। एक तरफ मध्यप्रदेश शासन के द्वारा कहा जाता है कि हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा नल जल योजना के तहत फिर भी आम पब्लिक पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रही है उनको पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा
ऐसा ही मामला एक जबलपुर जिले के अंतर्गत आने वाली पाटन विधानसभा के मझौली नगर परिषद का मामला है जहां पर नगर की कुछ वार्ड वासियों द्वारा बताया जाता है कि 3 से 4 दिन हो गए वार्ड में पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे लोग और दूर दूर जाकर पानी लाने को मजबूर हैं लगभग एक पानी की टंकी से कम से कम चार से पांच वार्ड को पानी सप्लाई किया जाता है 1 दिन छोड़कर 1 दिन नल सप्लाई की जाती है उसके बाद जब किसी कारणवश खराबी आ जाती है तो उस मशीन को सुधारने में 3 से 4 दिन लगते हैं और जब आम नागरिक नगर परिषद मझौली जाता है तो अपनी पानी की समस्या बताने के लिए वहां पर बैठे कर्मचारी उनका कहना रहता है कि जब मशीन सुधर जाएगी जब पानी सप्लाई चालू की जाएगी लेकिन कोई भी बड़ा अधिकारी जिम्मेदारी से पीछे हटते नजर आता है और शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं
इनका कहना है
नगर परिषद मझौली मैं एक ही मशीन से 4 से 5 वार्डों में सप्लाई की जाती है और जब वह खराब हो जाती है तो उसको सुधारने में 3 से 4 दिन लग जाते हैं इसलिए वर्तमान में दूसरी मशीन उपलब्ध नहीं है
विश्वनाथ नेटी जल प्रभारी नगर परिषद मझौली



