मुंबई में पूर्व सैन्य अफसर से हुई अभद्रता का विरोध।

पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने उठाई आवाज।
जबलपुर। मुंबई में शिव सैनिकों द्वारा पूर्व नेवि अफसर मदन शर्मा के साथ जो अभद्र व्यवहार किया गया है। उसे लेकर ना केवल पूर्व सैनिक बल्कि पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। इस विषय में सरकार को चाहिए कि वह कोई सख्त सख्त कार्रवाई करें और कोई ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें जिससे कि कोई दोबारा इस तरह का काम ना कर सके। मदन शर्मा का कुसूर केवल इतना था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आया हुआ एक कार्टून शेयर किया था। इससे नाराज होकर शिव सैनिकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
इस अवसर पर पूर्व लेफ्टिनेंट आरपी सिंह, नायब सूबेदार रामप्रवेश महतो, सूबेदार लोरिक सिंह, सूबेदार आर ए सिंह,डब्लु ओ अनंत मिश्रा, सूबेदार विजय बहादुर पटेल, सूबेदार मेजर निरंजन राय मौजूद रहे।



