दस सूत्रीय मांगों को लेकर ओबीसी महासभा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कटनी। दस सूत्रीय मांग को लेकर रीठी क्षेत्र के ओबीसी महासभा के सदस्यो ने मुख्य मंत्री के नाम रीठी तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने कराने हेतु प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने एवं शासकीय, निजी सहित समस्त क्षेत्रों मे ओबीसी को चौवन प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने की मांग सहित प्रदेश सरकार द्वारा केबिनेट व विधानसभा मे विशेष सत्र बुलाकर मे ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए जाने हेतु जनगणना फार्म मे ओबीसी कालम जोड़ने का प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भेजने व किसानों की वर्तमान उपज मूल्य बढाकर तीन गुना करते हुए स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू कराए जाने सहित दस सूत्रीय मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा है। रीठी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष कमलेश पटैल, भरत पटेल रामसुजान विश्वकर्मा, राकेश यादव, श्रीकात राय, रमेश पटैल, तेजभान राय, शिवकुमार पटैल, रामफल पटैल, वृंदावन पटैल, बद्री पटैल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहै।



