खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

कोविड-19 के संदेह में निजी अस्पताल इलाज से कर रहे इनकार।

506 आर्मी बेस वर्कशॉप श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन।



जबलपुर। देश और प्रदेश के साथ-साथ शहर में भी कोरोनावायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही लोगों में इस वायरस का डर भी फैल रहा है। इसके चलते अन्य बीमारियों के मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा संस्थानों से संबंध सीजीएचएस के मरीज भी यदि निजी अस्पतालों में अपना इलाज के लिए जाते हैं, तो निजी अस्पताल इलाज में न केवल आनाकानी करते हैं, बल्कि कोविड-19 का संदेश बताकर इलाज से ही इंकार कर देते हैं, या फिर मनमाना पैसा वसूलते हैं।
आवाज उठाई है 506 आर्मी बेस वर्कशॉप श्रमिक संघ जबलपुर ने। द्वारा संघ के संरक्षक अनिल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वर्तमान समय में करोना संक्रमण के चलते शहर में एक पैनिक फैल गया है। अस्पतालों में जहां अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आ रही हैं। उन्हीं अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। विगत दिनों फाइव नाट सिक्स आर्मी बेस वर्कशॉप के कर्मचारी स्वर्गीय हीरालाल वीर सिंह के पिताजी का निधन निजी अस्पताल में आवश्यक उपचार ना दिए जाने के चलते हो गया। इसी प्रकार विजय विश्वकर्मा जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस विषय में सीजीएचएस, सी एस एम के अंतर्गत भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 स्पष्ट दिशा निर्देश के बावजूद निजी अस्पताल किसी भी प्रकार के रोग से ग्रसित मरीजों का इलाज करने से इंकार कर रहे हैं। निजी अस्पतालों के से जबलपुर के लगभग 20000 कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य, सेवानिवृत्त एक लाख से ज्यादा लाभार्थी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। इस विषय में सीएमएचओ हॉस्पिटल में ज्ञापन सौंपा गया है और यह भी कहा गया है कि अधिकारी द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी की गई है। उसका पालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाए।
दूसरी और मीडिया से बात करते हुए सीएमएचओ जबलपुर रत्नेश कुररिया ने बताया कि उनके इंतजाम सभी अस्पतालों में काफी हैं। और उनके पास ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना इलाज के लिए किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन सक्षम है उनका सभी का इलाज करने में।
ज्ञापन सौंपने वालों में श्रमिक संघ के अध्यक्ष जी एस भाटिया, महामंत्री विश्वरूप दास, कार्य अध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष पी एल यादव, उप महामंत्री इंद्रभान सिंह, लुइस जॉन, उप सचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, जेपी तिवारी, दीपक स्वामी, विपिन यादव, विपिन गोलन, संगठन मंत्री पंकज खंगार, अशोक ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, दिनेश राजभर, कार्यालय मंत्री राजेश मिश्रा, उप सचिव संजय सिंह, भारत बेरिया, राजेश यादव, आशीष कुमार, राघवेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री रविकांत, अमित बेन, चक्रधर बेहरे, अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page