खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

अब तक नहीं हो पाई आरोपियों की गिरफ्तारी।

बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने फिर उठाई मांग।



जबलपुर । अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में न्याय की उम्मीद अब तक अधूरी है।
बहुजन समाज पार्टी जबलपुर द्वारा आज पीडित जाटव परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर, ग्राम सुनवारा थाना चरगवां के धनराज जाटव, किरण जाटव, तोफान सिंह, डब्बू जाटव के साथ गांव के ही पंचम पटेल गोविंद पटेल, कृष्णकांत एवं अन्य ने 27/08/2020 की रात 10.बजे पीडितों के घर में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें किरण का हाथ टूटा तो, धनराज और डब्बू का सर फूट गया चरगंवा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया मगर 18.दिन बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं, जान से मारने की धमकी एवं रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये बसपा जिला अध्यक्ष एड.लखन अहिरवार ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उप पुलिस अधीक्षक जबलपुर से की साथ ही परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की, पीडित परिवार का कहना है कि आरोपी उनके घर के सामने मलमूत्र, गंदगी बहाते हैं जिसके लिए मना कर रहे थे, मगर वे हमेशा हमारा जातिगत अपमान करते हैं, चरगंवा पुलिस भी उनका कुछ नहीं कर रही है, जो हमने बताया वो फिर रिपोर्ट में नहीं लिखा, उल्टा हमें ही धमकाते हैं,इस लिए न्याय की मांग के लिए आज बसपा कार्यालय जबलपुर फिर एस पी आफिस आये हैं, इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी जबलपुर जिला अध्यक्ष एड.लखन अहिरवार, संगठन मंत्री राकेश चक्रवर्ती, संदीप सूर्यवंशी, जानकी प्रसाद, भोले शंकर, लालबहादुर साकेत, इंजी कमलेश, रिषभ साठे, लछमन चौधरी, विनोद पांडे, प्रेम पहलवान, अमर चौधरी, भीम सिंह, सहित किरण जाटव परिवार के लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page