डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

दलदल भरी सड़क पर चलने को मजबूर

  • दलदल युक्त कीचड़ भरी मार्ग से हर दिन होता है आवागमन-
  • दो गांवों को जोड़नें वाली बहुपयोगी मार्ग आज भी जर्जर

डिण्डौरी ब्यूरो।

जिले के जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत माधोपुर अंतर्गत पोषक ग्राम बहेरा टोला से छांटा तक पहुंचनें वाली मार्ग बदहाल है। आलम यह है कि पूरे बरसात के मौसम में स्थानीय ग्रामीणों को दलदल भरी कीचड़ युक्त मार्ग से होकर हर दिन गुजरना पड़ता है, जिससे आवागमन करनें मे लोगों को काफी परेशानी होती है। बताया गया कि बहेरा टोला से छांटा तक लगभग तीन किलोमीटर आज भी जर्जर है,जहां वर्षों से सड़क मार्ग की मरम्मत न होने से मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है,अधिकांश सड़क मार्ग की भूमि पर कुछ कथित ग्रामीणों का कब्जा है,जिससे मार्ग दिनों दिन सकंरी होती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने वर्षों से खंडार पड़ी सड़क मार्ग को पक्की कराये जानें की मांग की गई है, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page