सोते अफसर मरती जनता, पटरी से उतरी स्वास्थ्य व्यवस्था।

एनएसयूआई का स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ रचनात्मक प्रदर्शन।
जबलपुर। कोरोना महामारी के चलते दिनोंदिन संस्कारधानी में हालात भयावह होते जा रहे हैं विगत दिनों लोगों की मौत ने हर एक नागरिक को हिला कर रख दिया है। निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। जो कर रहे हैं वह दिन का 25000, 50000 मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। यहां तक की सीजीएचएस और सरकारी कार्ड धारकों को भी अपने परिजनों के इलाज के लिए प्रणांतक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के जिलाधीश और स्वास्थ्य अधिकारी इस पूरे मसले से उदासीन है और ऐसा प्रतीत होता है कि निजी अस्पतालों को कोरोनावायरस किस महामारी के काल में जनता को लूटने की पूरी छूट दे दी है।
कुछ इसी तरह के विचारों के साथ एक ज्वलंत आक्रोश प्रस्तुत किया है एनएसयूआई ने।
सरकार के खिलाफ एनएसयूआई की पूरी टीम ने नौदरा ब्रिज में एक धरना प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने सांकेतिक रूप से एक मृत व्यक्ति को सामने रखकर बैनर पोस्टर लेकर सामने बैठे थे जिन पर जनप्रतिनिधि डॉक्टर कलेक्टर स्वास्थ्य अधिकारी सभी के पद नाम लिखे हुए थे।
इस पूरे नुक्कड़ नाटक में यह दिखाने की कोशिश की की जा रही थी कि कोरोना की महामारी के चलते आम जनता मृत्यु को प्राप्त हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी सो रहे हैं निजी अस्पताल दोनों हाथों से लूट रहे हैं। इस प्रदर्शन में एनएसयूआई की तरफ से बोलते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि सरकार कोरोना किस महामारी के काल में पूरी तरह से विफल रही है और इन विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
युवा कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए रिजवान अली कोटि ने बताया कि निजी अस्पताल दोनों हाथों से जनता को लूट रहे हैं और मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी कर रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से बोलते हुए रघु तिवारी ने बताया निजी अस्पतालों की लूट को जिम्मेदार अधिकारियों का पूरा समर्थन हासिल है और जनता की तकलीफों से सभी ने मुंह फेर लिया है जैसे ही सरकार ने निजी अस्पतालों को कोरोनावायरस करने की अनुमति दी वैसे ही सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था फैल गई और निजी अस्पतालों ने दोनों हाथों से लूटना शुरू कर दिया उन्होंने यह भी आरोप लगाया चुनाव को देखते हुए निजी अस्पतालों को कोरोनावायरस धन उगाही करने की पूरी छूट मिली हुई है ताकि वह पैसे का इस्तेमाल आने वाले चुनाव में कर सकें।
इस प्रदर्शन में रघु तिवारी, रिजवान, बादल, सागर, कपिल, के संग युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



