बेरोजगारी दिवस के रूप में पकौड़े बनाकर किया युवक कांग्रेस ने विरोध

नरसिंहपुर जिला ब्यूरो प्रशांत पटैल
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में अनोखे तरीके से कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को युवक कांग्रेस NSUI गाडरवारा द्वारा बेरोजगारी दिवस के रूप मे मनाया जिस अवसर पर युवक कांग्रेस NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वरिष्ठ काग्रेस जनो के साथ स्थानीय झंडा चौक पर एकत्रित हुए एवं बेरोजगारी की समस्या को लेकर विरोध स्वरूप पकौड़े की दुकान लगा कर अपना विरोध दर्ज किया इस अवसर पर ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष जिनेश जैन वरिष्ठ कांग्रेसी उमाकांत गुप्ता अनिल साहू सुनील सोनी युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पटैल युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष तिलक चौहान कपिल शर्मा कपिल नीखरा NSUI विधानसभाध्यक्ष सागर जैन युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष आयुष अग्रवाल शुभम छीपा सोनू साहू नरेन्द्र कोरी शुभम चौकसे सौरभ पटैल प्रकाश चौकसे अनुराग शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे



