दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

सेनेटाईजेशन अभियान का हुआ समापन

लगातार 12 दिन संक्रमण रोकने चलाया गया अभियान

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो

दमोह लोकसभा परिवार कोरोना से जंग लड़ने है तैयार अभियान के तहत दमोह शहर मे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देश पर दमोह नगर 39 वार्डो मे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा सेनेटाईजेशन और मास्क वितरण अभियान चलाया गया। दमोह सांसद प्रतिनिधि डॉ आलोक गोस्वामी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिवस पर दमोह लोकसभा परिवार के द्वारा समापन अवसर दमोह के शासकीय कार्यालय में सेनेटाईजेशन अभियान चलाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल ने कहाँ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन पर दमोह शहर के सभी वार्डो मे घर घर जाकर सेनेटाईजेशन और मास्क वितरण अभियान के समापन पर महा अभियान चलाया था। जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिवस पर समापन किया गया। भाजयुमो आयाम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि गत दमोह प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कोविड-19 की समीक्षा की थी। जिसमे यह बात सामने आई कि दमोह में कोरोना संक्रमण अत्याधिक फैल रहा है। जिसे रोकने के लिए दमोह शहर को सेनेटाईजेशन की सख्त आवश्यकता है। तो सभी साथियों ने मिलकर संकल्प लिया कि हम अपने शहर को संक्रमण रोकने के लिए सेनेटाईजेशन और मास्क वितरण अभियान चलायेंगे जो अनवरत चलता रहा। रोगी कल्याण समिति के सांसद प्रतिनिधि अनुपम सोनी ने बताया कि सेनेटाईजेशन और मास्क वितरण अभियान के समापन पर जटाशंकर मंदिर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, ग्रामीण यंत्री कार्यालय, आजीविका मिशन कार्यालय, रोजगार गारंटी कार्यालय, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सेनेटाईजेशन और मास्क वितरण कर अभियान का समापन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से चंदू उपाध्याय मोन्टी रैकवार प्रीतम चौकसे सुशील सोनी शशांक लोधी गौरव सोनी अमन राय, रिंकू सोनी, सूरज सोनी की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page