यूरिया,नौसादर मिक्स जहरीली शराब के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में:कोतवाली थाना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कोतवाली थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार आज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मौलाना की गली मैदान मे बने टपरा के पीछे एक व्यक्ति कच्ची शराब बेचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। यदि तुरन्त दबिश दी जाती है तो आरोपी को मय शराब के साथ पकड़ा जा सकता है। सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक लड़का दिखा जो पुलिस को अपने तरफ आता देखकर भागने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया प्रारंभिक पूछताछ में अपना नाम अजय उर्फ अज्जू पासी बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक कुप्पी में 5 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसमें तीक्ष्ण गंध आ रही थी जो मानव जीवन के लिये अनुपयुक्त प्रतीत हो रही थी। आरोपी ने बताया शराब बनाना एव शराब बनाते समय अधिक नशायुक्त करने हेतू यूरिया एवं नौसादर का उपयोग उक्त शराब में किया गया है। आरोपी से 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(ए), 49(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



