देशी कट्टा रखकर क्षेत्र में दहशत मचाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह से मिली जानकारी अनुसार बेलखाडू चौकी को मुखबिर से सूचना मिली कि धर्मेन्द्र प्रधान निवासी ग्राम बमुरिया केथरा किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से अपने पेंट के जेब में एक देशी कट्टा साथ ही जिन्दा 4-5 कारतूस रखे है। जो आने जाने वाले लोगों को दिखा कर डरा धमका रहा है। एवं पैदल ही बमुरिया गांव से सिमरिया तरफ आ रहा है। सूचना पर तत्काल बताये स्थान पर दबिश दी जहा एक व्यक्ति पैदल आता दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया चौकी लाकर आरोपी से पूछताछ की गई जिसने अपना नाम धर्मेन्द्र प्रधान निवासी ग्राम बमुरिया कटंगी का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर पेंट के दाहिने जेब मे देशी कट्टा एवं 5 जिंदा कारतूस रखे मिला। आरोपी से देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी कट्टा तथा कारतूस कहां से एवं किससे प्राप्त किये इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।



