जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सुदामा की थाली योजना की शुरुआत मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के परिवार वालों के साथ

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज में स्वयंसेवी संस्था संघवी सेवा समिति व संभागायुक्त महेशचंद्र चौधरी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के परिजनों को मात्र पाँच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की “सुदामा की थाली” योजना की आज शुरुआत की गई हैं । देखा जाये तो विगत लम्बे समय कोरोना संक्रमित बीमारी से पूरा भारत इसकी चपेट में आ गया हैं । जिससे गरीब परिवार के लोगों को इलाज व रोजीरोटी का संकट भी सामने होने को लेकर मेडिकल में सुदामा की थाली योजना की शुरुआत करके भर्ती मरीजों के परिवार वालों सदस्यों को देकर किया गया । इस योजना अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानन्द, समाजसेवी डॉ जीतेन्द्र जामदार,  कैलाश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी गोपाल गुप्ता, संघवी सेवा समिति के पंकज संघवी एवं डॉ मुकेश जायसवाल की मौजूद में किया गया । सुदामा की थाली योजना के पहले दिन आज दोपहर मेडिकल में उपचार के लिये भर्ती मरीजों के 126 परिजनों को भोजन परोसा गया । 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page