लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा बिरला सीमेंट

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका यहां पर हमेशा संदिग्ध
रविशंकर पाठक, सतना।

क्या आम जनता की जिंदगी इतनी सस्ती है कि कोई भी उसे बर्बाद कर देगा।
अगर नहीं तो फिर लंबे समय से लोगों के जीवन को खतरा खतरे में डालने वाले बिरला कारपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ शासन प्रशासन कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता है।
वैसे भी सीमेंट फैक्टियों का पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाने में कोई मुकाबला नहीं है।
सतना नगर के घूरडांग क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिरला कारपोरेशन सांस संबंधी बीमारी सौगात में दे रहा है। लगातार घूरडांग क्षेत्र में रहने वाले लोग जीवन सलामत रखने के लिए लापरवाह बिरला कारपोरेशन लिमिटेड के सामने आवाज उठाई गई पर सुनवाई नहीं हुई।
बिरला फैक्ट्री के कोल हैंडलिंग क्षेत्र में डस्ट का उत्सर्जन लोगों के लिए खतरनाक साबित होता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सांठगांठ करते हुए बिरला कारपोरेशन लिमिटेड अपनी मनमर्जी को अंजाम देता है। लगातार शिकवा शिकायतों का बिरला कारपोरेशन लिमिटेड पर कोई असर नहीं पड़ता है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना और बिरला कारपोरेशन लिमिटेड के बीच चोली दामन का साथ है।
सीमेंट फैक्ट्री की मनमानी के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है।
निरीक्षण में मिला डस्ट इमीशन, अनलोडिंग बंद करें
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समय समय पर शिकवा शिकायतों का दौर जारी रहता है। बीते एक जनवरी 2020 को बिरला कारपोरेशन लिमिटेड का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण किया था।
इस टीम में कनिष्ठ वैज्ञानिक सीएस पटेल, शैलेश बरैया, अजीत पटेल, सत्येन्द्र तिवारी शामिल रहे।
वीआईसी सीमेंट फैक्ट्री घूरडांग बस्ती का निरीक्षण किया गया। भौतिक रुप से मानीटरिंग के दौरान डस्ट इमीशन पाया गया ।
उद्योग की बाउंड्री से लगभग तीस मीटर की दूरी पर परिवेशीय दायु परिणाम निर्धारित मानक से अधिक पाए गए हैं।
उद्योग द्वारा पश्चिम दिशा की तरफ बनी बाउंड्री वॉल ऊंचा करने पर कुछ कोल के डस्ट पार्टिकल्स रोका जा सकता है।
लेख है कि शिकायतकर्ता द्वारा धूल एवं डस्ट के कारण सांस की बीमारी तथा शरीर में अन्य संक्रमण बीमारी संबंधी जानकारी की शिकायत दर्ज कराई। बैगन ट्रिपल अनलोडिंग के समय किसी भी प्रकार की फिजिटिव इमीशन उत्पन्न न होने हो, इस संबंध में कार्य योजना संघारित करें। जब तक स्थाई रूप से फिजिटिव इमीशन रोकने की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक बैगन ट्रिपल अनलोडिंग का कार्य न करने की अनुशंसा की गई है।
इस संबंध में कलेक्टर 17/10/2019 ने भी आदेश किया, जिसका पालन नहीं किया गया। आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी गई लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद अपील लगाई गई तो बिरला कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा बाउंड्री वॉल में शेड लगाने का कार्य दोबारा प्रारंभ हो गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना और बिरला कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा किए जा रहे प्रदूषण को अनदेखा कर रहे हैं। यह कार्य आम जनमानस को प्रशासनिक अधिकारी एवं सरकार के प्रति विश्वास को ठेस पहुंचाता है।
क्या कहते हैं रहवासी
सतना सीमेंट द्वारा कोयला का प्लांट यहां पर लगाया गया है जिसके कारण हम लोगों का जीना हराम हो गया है कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती है नहीं की जा रही है
ऋषि राज सिंह
शिकायतकर्ता
चाहे भोजन हो या फिर दुकान हो यहां पर कोयले की एक परत जम जाती है जिसके कारण से हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
सरोज सिंह
स्थानीय रहवासी
दिन हो या रात को ले का प्लांट अनवरत चलता रहता है यहां से निकलने के बाद घर पहुंचने पर इतनी ज्यादा कोयले की धूल शरीर में जम जाती है जिससे कई प्रकार के संक्रमण रोग फैल जाते हैं
रामानुज प्रसाद
स्थानीय रहवासी



