जिलाधीश निजी अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगाने में नाकाम।

जिला प्रशासन का किया गया पुतला दहन।
जबलपुर। कोरोना का काल में निजी अस्पतालों ने लूट मचा रखी है और रेट सामान्य से कई गुना अधिक बढ़ा दिए हैं। इससे विषम आर्थिक परिस्थितियों में आम आदमी पर बोझ पड़ रहा है और इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी कान में तेल डाल कर सो रहे हैं। ऐसे ही सोते हुए प्रशासन को जगाने के लिए युवक कांग्रेस ने लगातार एक मुहिम छिड़ी हुई है और शासन की तरफ से कोई ठोस कदम उठाने तक यह मुहिम जारी रहेगी।
निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती करते समय रेट लिस्ट कुछ और बताई जा रही है जबकि डिस्चार्ज करते वक्त राशि कुछ और वसूली जा रही है निजी अस्पताल लगातार मनमानी कर रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन निजी अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगाने में सक्षम नहीं है उक्त आरोपों के साथ इंटर कांग्रेस के जिला सचिव प्रेम सिंह के नेतृत्व एवं जिला प्रवक्ता रिजवान अली कोटी एवं रघु तिवारी के संयोजन में कांचघर चौक में प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर का पुतला फूंका।
विज्ञप्ति के माध्यम से इंटक कांग्रेस के जिला सचिव प्रेम सिंह एवं विक्रम सिंह ने कहा है कि आम जनता की मांग के अनुरूप एवं युवा कांग्रेस के जन हितेषी आंदोलन के बाद भी जिला प्रशासन पूर्ण रूप से निजी अस्पतालों पर अब तक अंकुश नहीं लगा सका है निजी अस्पताल लगातार मनमानी करते हुए मनमानी दरों से कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं बिस्तरों का कृत्रिम अभाव बताकर या तो मरीजों को भटकाया जा रहा है या जो मरीज भर्ती हो जा रहे हैं तो उन्हें रेट लिस्ट कुछ और बताई जा रही है और डिस्चार्ज पर बिल कुछ और थमाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त है सस्पेक्टेड मरीजों के इलाज में भी कोताही बरती जा रही है डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ के पास पर्याप्त मात्रा में आवश्यक संसाधन नहीं है कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी काफी दिनों बाद मिल रही है जिसके कारण आवश्यक उपचार तुरंत शुरू नहीं हो पा रहा है।
युवा कांग्रेस के रिजवान अली कोटि एवं रघु तिवारी का कहना है कि जनता की यह माल है कि निजी अस्पतालों को भोपाल और इंदौर की तर्ज पर ही अधिकृत का न्यूनतम दरों पर इलाज करवाया जाए लेकिन जिला प्रशासन की हठधर्मिता के चलते हैं अब तक यह नहीं हो सका है जिला प्रशासन को निजी अस्पतालों को कंट्रोल में करने और लूट से रोकने के लिए अधिकृत किया जाना जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रेम सिंह, रिजवान अली कोटी, रघु तिवारी, अमित सोनकर, सागर शुक्ला, एजाज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
