मंदिर की रखवाली करने वाला वफादार सज्जन की मौत

समिति के सदस्यों ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार।
डिंडोरी ब्यूरो। कहते है आज इंसान ज्यादा जानवर वफादार होते है यहीं आज जिले के पुरानी डिंडोरी स्थित बजरंग मंदिर में लंबे समय से मंदिर की रखवाली करने वाला सज्जन नाम के श्वान की कल बुधवार अचानक मौत हो गई। मौत के बाद बजरंग मंदिर के सदस्यों ने श्वान का अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि मंदिर मैं सुबह शाम आरती के दौरान भक्तों के साथ मंदिर के अंदर प्रवेश कर सज्जन नाम का श्वान आरती में सम्मिलित होता रहा है, लोगों का मानना था कि इस कुत्ते की गहरी आस्था बजरंग मंदिर से जुड़ी हुई थी। बताया गया कि लंबे समय से बजरंग मंदिर के आसपास रहकर समय बिताकर मंदिर की रखवाली करने वाला कुत्ते की मौत के बाद बजरंग मंदिर के सदस्यों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्वान का अंतिम संस्कार विधि विधान से समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान समिति प्रमुख हरिहर पाराशर, राहुल पाराशर, मुक्ता नामदेव ,अंकित श्रीवास, चिंटू बर्मन ,जनक धुर्वे, राहुल नंदा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



