अज्ञात वाहन की टक्कर से सूखा निवासी युवक घायल,फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण/पाटन क्राईम ब्यूरो। पाटन तहसील के ग्राम नुनसर के पास अंश मैरिज गार्डन के पास अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नुनसर पुलिस चौकी प्रभारी दुर्गेश मरवी से प्राप्त जानकारी अनुसार आज सूखा से पाटन को ओर जा रहे ब्रजेश अहिरवार को पाटन से जबलपुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस की मदद से पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,युवक की हालत गंभीर होता देख घायल को तत्काल जबलपुर रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जांच उपरांत ही बताया जा सकता है घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई एवं फरार वाहन व चालकों की तलाश की जा रही है।



