अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन को लेकर तहसील कार्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। विद्युत मंडल सिहोरा ब्लॉक कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के आदेशों को देखते हुए लंबे समय से संविलियन की मांग को लेकर पूरा करने लिए एक माह का समय मांगा गया था। लेकिन 23 सितंबर 2021 को ऊर्जा मंत्री आउटसोर्स कर्मचारियों के मांग पूरा ना होने को लेकर सारे कर्मचारी नाराज होकर सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते समय कर्मचारियों ने निराकरण ना होने एवं 2 से 3 वर्ष में नई कंपनी आती है ।और चली जाती है वही सुरक्षा निधि के नाम से 10 से ₹15000 हजार रुपए सभी गरीबों की किश्त से उगाही कर के ले जाती है। कंपनी के आने जाने के बाद सुरक्षा निधि का पैसा वापस भी नहीं किया जाता है । जिसको लेकर कर्मचारियों का दिन प्रतिदिन शोषण होना आम बात हो गई है। समस्त कर्मचारियों ने तहसीलदार से निवेदन किया है कि 27 सितंबर तक सी शिफ्ट के बाद समस्त आउटसोर्स कर्मचारी जैसे कि डाटा ऑपरेटर, लाइन हेल्पर ,मीटर रीडर, मेंटेन स्टीम, कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ अन्य कार्य भार्य सहित किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य नहीं करेंगे वही 28 सितंबर 2021 को ए शिफ्ट के उप केंद्र संचालन के साथ विभिन्न कार्यों के लिए समुचित व्यवस्था करेंगे ।काम बंद हड़ताल के दरमियान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए सरकार की जवाबदारी होगी । ना कि हम आउटसोर्स कर्मचारियों की मुख्य मांगे निम्न प्रकार – विद्युत विभाग में संविलियन, कम से कम वेतन में केंद्र सरकार नियम अनुसार वेतन दे, वेतन विद्युत विभाग से किया जावे ,कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जावे ,आउटसोर्स कर्मचारियों का 20 लाख का दुर्घटना बीमा निश्चित किया जावे 62 वर्ष की आयु तक कार्य से निकाला एवं कर्मचारियों का मेडिकल बीमा अवश्य करावे इन मांगों के साथ इन कर्मचारियों ने नियमितीकरण को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन के संबंध में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के लगभग तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
राज्य शासन के ऊपर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया कि जो सरकार निकम्मी हो उसे बदलनी चाहिए एवं कर्मचारियों के शोषण ना हो और उनको नियमितीकरण कर उचित वेतनमान उपलब्ध कराया जाए। कर्मचारियों ने विद्युत वितरण कंपनी सिहोरा में सावन अधिकारी सुरुचि सिंह, डी ई मोहन सिंह, ए ई कृष्ण मोहन सिंह जेई सी के लखेरा को भी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया ।



