बाघों के दीदार के लिए खुले बांधवगढ़ के गेट

संचालक विंसेंट रहीम ने दिखाई हरी झंडी। उमरिया।हर साल की भांति इस साल भी बाघों के राज्य के नाम से मशहूर बांधवगढ़ नेशनल पार्क के द्वार आज से पर्यटकों के लिए खोल दिये गये है, परंपरागत तरीके से पूजा पाठ के साथ पर्यटकों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रवेश कराया गया, इस दौरान कोविड 19 वायरस के मद्दे नजर सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया।आज सुबह विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक विन्सेन्ट रहीम ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को पार्क में प्रवेश कराया, इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर जारी की गई सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी प्रवेशित पर्यटकों की जांच उपरांत मुख्य द्वार ताला गेट से करीब 13 वाहनों को प्रवेश दिया गया। बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व संचालक विंसेट रहीम ने बताया कि आज 1 अक्टूबर से शुरु हुए बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व मे पर्यटकों के लिए सभी द्वार खोल दिये गये है, आज प्रथम दिन ही देश विदेश से बाघ दीदार के लिए आए पर्यटकों के लिए 23 सफारी वाहन बुक किये गये, इस दौरान पूरे बांधवगढ़ क्षेत्र मे पार्क शुरु होने से लोगो मे उत्साह है, रिसोर्ट संचालकों की माने तो कोरोना काल के कारण इस साल मंदी की मार झेलनी पड़ी थी लेकिन अब पार्क प्रारंभ होने से छोटे छोटे व्यापार से आम जन को लाभ मिलेगा।



