डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियारास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का शुभारंभ करने जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। बताया गया कि किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए श्रीमती धुर्वे ने मंच से लोगों को संबोधित भी किया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता का आयोजन गांव में एक पकवान तक चलेगा, जहां जिले भर की क्रिकेट टीमें प्रतियोगिता में शामिल होंगी। पिछले दिनों शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे सहित भाजपा नेता दशरथ सिंह राठौर, सरोज गुप्ता सहित अन्य लोग माड़ियारास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।



