जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर की बिटिया ने मॉस्को रशिया में अपने सूरों का जादू बिखेरी

जबलपुर दर्पण। जबलपुर से पहली बार मॉस्को रशिया में किसी कलाकार को आमंत्रित किया गया है। मॉस्को के सिंधी समाज और हिंदुस्तानी कल्चरल सेंटर सीता ने यह आयोजन गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में किया है। जिसमें 23 और 24 सितंबर को इशिता विश्वकर्मा का यहां बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां पर इशिता अपने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके साथ साथ लताजी के पुराने गीतो की भी प्रस्तुति दी। मॉस्को में इंडियंस बहुत कम है,लेकिन इंडियाज गॉट टैलेंट सभी देखते हैं और उसी के चलते यहां लगभग सभी लोग इशिता की आवाज़ के दीवाने है। सारेगामापा और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे रियलिटी शो यहां बहुत देखे और पसंद किए जाते है।सरल रोशन जी, जो की मुंबई बॉलीवुड के बहुत ही जानेमाने गायक कलाकार है, उनके ही अथक प्रयासों से मॉस्को आना संभव हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page