जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मेमू ट्रेन से छोटे स्टेशन के यात्रियों को होगा फायदा।

मेमू ट्रेन से छोटे स्टेशन के यात्रियों को होगा फायदा।
शिवराज सिंह ने दिखाई हरी झंडी।

जबलपुर। मेमू ट्रेन का हुआ भव्य शुभारंभ। जबलपुर मंडल के अवतरित मेमू ट्रेन को आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया मंडल के तीनों मेमू ट्रेन (मैनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) इस कार्यक्रम में श्री चौहान वर्चुअल माध्यम से सतना एवं कटनी कार्यक्रम में जुड़कर आज ट्रेन को 4:00 हरी झंडी दिखाई इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे को प्राप्त हुई मेमो ट्रेनों को प्रारंभ करने के लिए स्थानीय सांसदों ने अपने अपने सुझाव रेलवे को दिए थे जिससे तहत मंडल ने प्रारंभ करने का निर्णय लिया है इसके तहत सतना कटनी एक समय शाम 16:00 बजे आयोजित कार्यक्रम के सांसद गणेश सिंह कटनी सांसद बीडी शर्मा तथा जबलपुर में सांसद राकेश सिंह को इस कार्यक्रम में उपस्थित हेतु रेलवे ने आमंत्रित किया मंडल में कुछ मेमू ट्रेन के माध्यम से लोग छोटे स्टेशनों पर अपने सामाजिक धार्मिक तथा व्यापारिक गतिविधियों के लिए एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन जाने की सस्ती सुविधा का लाभ उठा सकेंगे इसके साथ ही मासिक सीजन टिकट एमएसटी की सुविधा भी प्रारंभ हो जाएगी जिसके तहत एमएसटी धारी अब डाउन करने वाले यात्री अपनी यात्रा मेमो ट्रेन में कर सकेंगे यह ट्रेन मुंबई लोकल ट्रेन के तर्ज में आठ डब्बे की आधुनिक सुविधा से युक्त है प्रत्येक डब्बे में 84 यात्री बैठने एवं खड़े होने की जगह रहेगी प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन में ग्रामीण सहित स्टेशनों में अत्याधुनिक लाभ होंगे। जबलपुर रेलवे स्टेशन में सांसद राकेश सिंह के प्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जी एस ठाकुर हरी झंडी दिखाई कार्यक्रम में उपस्थित एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष जय सचदेवा विजय रोहाणी नगर पथ विक्रेता समिति के सदस्य पुरुषोत्तम गुप्ता मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे नगर मंत्री दीपक नाहर शिवेंद्र सिंह जागेश समुद्री मोंटी मार्वेकर एवं भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page