स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत की जाएगी लोकायुक्त में

भ्रष्टाचारी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेश मिश्रा की हो सकती है,आई जी रीवा के पास शिकायत?
सतना। सतना नगर पालिक निगम में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेश मिश्रा का एक और कारनामा सामने आया है, विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में मास्टर कर्मी ने नौकरी दिलाने के नाम पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेश मिश्रा के द्वारा वार्ड सिपाही प्रहलाद कोल के माध्यम से अभ्यार्थियों पैसे का लेनदेन होता था, प्रहलाद कोल नए लड़कों को नौकरी दिलाने का लालच देकर 30 से ₹40 प्रति लड़के से वसूलता और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेश मिश्रा तक रकम को एकमुश्त पहुंचाता था, यह खेल बड़ा ही सुनियोजित तरीके से खेला जाता था, प्रहलाद कोल प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेश मिश्रा का बहुत ही गरीबी है, और वह वार्ड सिपाही के कार्य पर कार्यरत है, पर निगम कमिश्नर इस पर मौन है और कार्यवाही करने से अपना किनारा करते नजर आ रहे है, पीड़ित महिला को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेश मिश्रा के खिलाफ शिकायत करने पर, प्रहलाद कोल के माध्यम से अन्य लोगों से फोन करवा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, महिला का यह भी कहना है कि पुलिस के पास शिकायत करने के बाद भी पुलिस किसी प्रकार की कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है, इसकी शिकायत पीड़ित महिला एसपी ऑफिस या फिर आईजी ऑफिस रीवा में कर सकती है सिकायत?



