वर्षों से बनी समस्या से अब ग्रामीणों को मिल सकेगी निजात

- सीसी सड़क का निर्माण कार्य हुआ आरंभ।
डिंडोरी ब्यूरो। जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी गांव के पोषक ग्राम रसोई में लंबे समय से मार्ग पर फैले कीचड़ से लोग परेशान थे, रोजमर्रा के कार्यो को निपटाने में स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी, दलदल व कीचड़ युक्त मार्ग से हर दिन आवागमन करने को स्थानीय ग्रामीण मजबूर थे। समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा पहल करते हुए सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिससे अब वर्षों से बनी कीचड़ की समस्या से स्थानीय लोगों को निजात मिल सकेगी। बताया गया कि मोहल्ले में सीसी सड़क निर्माण न होने होने से बरसात के दिनों में कीचड़ और दलदल भरी मार्गों से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ता था, लेकिन अब सीसी सड़क का निर्माण कार्य हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से बनी समस्या से निजात मिल जाएगी।



