4 अक्टूबर, वर्ल्ड वाकिंग डे के जरिए दिया स्वास्थ्य का संदेश।

क्वालिटी पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन।
जबलपुर। अक्सर हमारी जीवन शैली हमें, कुछ ऐसी बीमारियों में उलझा देती है। जिसमें ना केवल हमारा समय, पैसा ऊर्जा बर्बाद होती है। बल्कि आने वाला भविष्य भी, स्वास्थ्य से दूर हो जाता है।
अनियमित खानपान, नियमित व्यायाम से दूरी और जीवन की कोई दैनिक दिनचर्या ना होने पर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी बीमारी जैसे कई रोग हो जाते हैं। अनियमित जीवनशैली जिसे लाइफस्टाइल डिसऑर्डर भी कहते हैं से, उत्पन्न होने वाली है। तमाम बीमारियों में हमें लाभ मिल सकता हैं। अगर हम केवल नियमित रूप से चलना शुरू कर दें।
4 अक्टूबर को वर्ल्ड वाकिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर क्वालिटी पब्लिक स्कूल में सहज फाउंडेशन, आईएचएफए, टफीसा के साथ क्वालिटी पब्लिक स्कूल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के स्टाफ ने भी पैदल चलकर वर्ल्ड वाकिंग डे सेलिब्रेट किया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मैडम रक्षा सोनी ने कहा 4 अक्टूबर को मनाया जाने वाला वर्ल्ड वाकिंग डे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम करता है।
वहीं क्वालिटी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल लतिका केसवानी ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गौरतलब है कि कोरोना काल में अभिभावकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए क्वालिटी पब्लिक स्कूल ने अपने शिक्षण सत्र के 6 माह की फीस माफ की है। बच्चों को स्कूल की तरफ से ड्रेस और स्कूल बैग दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रेरणा स्त्रोत के रूप में आईएचएफए के डायरेक्टर डॉ विपिन कुमार राही, डॉ अभिषेक चढ़ार, क्वालिटी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर लक्ष्मण दास केशवानी, धीरज शर्मा, रूपाली बनर्जी शर्मा, दीपिका मेघजानी के साथ स्कूल के बच्चे और स्टाफ मौजूद रहे। कोरोनावायरस का पालन करते हुए। सभी लोगों ने मास्क,सनेटाईजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का इस दौरान पालन किया गया।



