मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

स्वच्छता से विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला पंचायत सीईओ द्वारा नाबार्ड स्वच्छता से विकास कार्यक्रम का शुभारंभ एवं कृषि से संबन्धित कार्यों का किया गया निरीक्षण

मण्डला।नाबार्ड द्वारा ग्राम खैरी माल से स्वच्छता से विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा के द्वारा किया गया। इस स्वच्छता साक्षरता कैंप का उद्देश्य ग्रामीण जनों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता लाना और शौचालय के उपयोग को बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच इस विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने बच्चों को हाथ धोने की सही विधि के बारे में बताते हुए उपस्थित ग्रामींणजनों को कोरोना महामारी से बचने हेतु समझाइश दी। उन्होने बताया कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और वर्तमान परिदृश्य में लोगों को और भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है इसके लिए अपने हाथों को बार-बार धोये, मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सामाजिक दूरी बनाकर रखें। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए नाड़ेप एवं वर्मी पिट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने हेतु पंचायत सरपंच एवं कृषि विभाग को निर्देशित किया।

कार्यक्रम के शुरुआत में नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक अखिलेश वर्मा द्वारा स्वच्छता से विकास कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गई। उन्होंने बताया कि किस तरह अगर हम सब अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखते हैं तो बीमारियों से बच सकते हैं और अगर स्वच्छता ना रखी जाए तो बच्चों के बार-बार बीमार पड़ने के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित होती है तथा वयस्क व्यक्तियों में काम के दिनों का नुकसान होने से उन्हें वित्तीय नुकसान होता है अतः देश की प्रगति के लिए सभी का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए साफ सफाई बहुत जरूरी है। नाबार्ड ने स्वच्छता अभियान में शासन के साथ मिलकर पूरे देश में लगभग 3 करोड़ से अधिक परिवारों हेतु सरकार के विभागों को ऋण उपलब्ध कराया है। सेनिटेशन गतिविधि को आरबीआई द्वारा बैंकों से ऋण प्रवाह के लिए प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में भी रखा गया है। लीड बैंक मैनेजर अमित केसरी ने लोगों से निजी आवास के साथ-साथ आसपास के परिवेश को भी स्वस्थ रखने का आह्वान किया। उपसंचालक कृषि ने लोगों को आसपास की स्वच्छता के साथ साथ कृषि कार्यों में भी प्रदूषण रहित खेती एवं जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता जागरूकता को लेकर गांव में एक प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से डा. विशाल मेश्राम, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक वीएस कुर्मी सहित कृषि विभाग एवं सरपंच सचिव उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page