खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मैं शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम।

भूमि की अनुपलब्धता बनी रोड़ा।


जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में शुरू होने जा रहे हैं नए पाठ्यक्रमों के लिए भूमि नहीं उपलब्ध हो पा रही।
रानीदुर्गावती यूनिवर्सिटी अपना शैक्षणिक विस्तार कर रही है।इसमें इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट आदि कोर्स प्रारम्भ किये जाने है।लेकिन भूमि ना होने के कारण विश्वविद्यालय इस पाठ्यक्रम को शुरू नहीं कर पा रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिहोरा द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विस्तार हेतु सिहोरा में हरगड़ क्षेत्र में अनुपयोगी लगभग 500 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध की जाए। इस हेतु विद्यार्थी परिषद द्वारा एसडीएम को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देते वक्त नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, विभाग संयोजक शिवम चौरसिया, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू, आनंद श्रीवास, ऋषभ द्विवेदी, रामस्नेही सेन, राजवीर वासुदेव, रोशन साहू सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page