आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

पटवारी के साथ हुई थी मारपीट
उचेहरा।बीते दिनों पटवारी के साथ मारपीट को लेकर मध्य प्रदेश पटवारी संघ की सतना इकाई ने एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
गौरतलब है कि विगत दिनों उचेहरा तहसील अंतर्गत दीवार ग्राम का निवासी दिलीप सिंह पिता राजमन सिंह परिहार द्वारा मारपीट व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी हल्का पटवारी भरत लाल प्रजापति को दी गई थी।
जिसके फलस्वरूप उचेहरा थाना में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
बता दें कि देवार ग्राम में पटवारी भरत लाल प्रजापति तैनात है जिनका स्थानांतरण को लेकर भी पटवारी संघ ने एक ज्ञापन सौंपा है ।
बता दें कि आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाए साथ में यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि भविष्य में किसी पटवारी साथी के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो
पटवारी संघ का नेतृत्व बृजेश निगम अध्यक्ष मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला सतना द्वारा किया गया है
ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से चुन्नी लाल प्रजापति भरत लाल प्रजापति सुनील सिंह वीरेंद्र सिंह बृजेश त्रिपाठी कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जिले के पटवारी मौजूद रहे।



