खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चिटफण्ड कम्पनियों पर होंगी सख्त कार्यवाहीःकलेक्टर

जबलपुर। जिले सहित ग्रामीणों में आम जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाली चिट फंड कम्पनियों पर होगी सख्त कार्यवाही जिला कलेक्टर शर्मा धोखाधड़ी कर आम जनता का पैसा हड़पने वाली चिट फण्ड कम्पनियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी । ऐसी कम्पनियों पर एफआईआर भी दर्ज होगी तथा उनकी चल-अचल सम्पत्ति को जप्त कर लिया जायेगा ।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने यह चेतावनी आज मंगलवार को एनबीएफसी और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधियों की कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक में दी । श्री शर्मा ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत सभी चिटफंड कम्पनियों को अपने बारे में सारी डिटेल और चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा क्लेक्टर कार्यालय की संस्थागत वित्त शाखा को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं ।कर्मवीर शर्मा ने बैठक में मौजूद एनबीएफसी और माइक्रो फायनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि निवेश की अवधि पूरी होने पर निवेशकों को उनका पैसा वापस हो जाये यह सभी सुनिश्चित करें । जिस भी चिटफंड कंपनी के विरुद्ध जमा राशि वापस न करने की शिकायतें प्राप्त होंगी उसकी चल-अचल सम्पत्ति जप्त कर ली जायेंगी और नीलामी कर निवेशकों को पैसा वापस किया जायेगा । जिला कलेक्टर ने कहा कि जिन चिट फंड कम्पनियों के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हुई हैं कार्यवाही से बचने के लिये उन्हें निवेशकों को जमा राशि का ब्याज सहित तत्काल भुगतान करना होगा और इसकी जानकारी कलेक्टर कोर्ट में कम्पनी के प्रतिनिधि को उपस्थित होकर देना होगी ।
कलेक्टर ने बैठक में बताया कि आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाली चिटफण्ड अथवा मॉइक्रो फायनेंस या एनबीएफसी कम्पनियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिये जिला प्रशासन ने दिश निर्देश दिये हैं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page