डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की अभद्रता पर सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी ब्यूरो। महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी रामजी साहू ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करने के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा लिखा पत्र लिखा है। ज्ञापन में बताया गया कि 3 अक्टूबर को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के हाथरस जाते हुये कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रास्ते में रोका लिया था, वे उत्तर प्रदेश हाथरस में दलित बच्ची के साथ हुए बलात्कार व हिंसा के बाद पीड़ित से मिलने उनके घर जा रहे थे, उसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक व्यवहार की गई।भारत के संविधान में महिलाओं के लिए विशेष कानून है,उसमें यह प्रावधान किया गया है कि किसी महिला को रोकने और पकड़ने का कार्य केवल महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती है, कोई पुरुष पुलिसकर्मी नहीं। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी हदें पार कर दी हैं, उत्तर प्रदेश पुलिस के एक पुरुष अधिकारी ने न केवल प्रियंका गांधी वाड्रा को रोका बल्कि बेहद अशोभनीय ढंग से उनके कपड़े भी पकड़कर खींचे, यह तस्वीर टीवी चैनलों, अखबारों तथा सोशल मीडिया पर भी प्रमुखता से प्रकाशित-प्रसारित हुई है।उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दुर्व्यवहार से पूरे देश में महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है।महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर देश का हर पिता, माता, भाई चिंतित है। ज्ञापन में जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page