डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

संबल योजना का लाभ पाने कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं ग्रामीण

पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही आ रही है सामने

डिंडोरी/शाहपुर। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़िया कला मैं एक दंपत्ति संबल योजना का लाभ पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पीड़ित वर्षा बाई की माने तो उसने संपूर्ण दस्तावेज लगाकर उप स्वास्थ्य केंद्र मुड़ियाकला में अपना आवेदन किया था, लेकिन आवेदन के महीनों बाद भी दंपतियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया गया कि साल 2019 में पीड़ित ने उप स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया कला सहित जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग में अपना आवेदन जमा किया था, बावजूद आवेदन के महीनों बाद भी पीड़ित को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिस पीड़ित अब शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

  • योजना में लाभ देने के नाम पर करते हैं, पैसे की वसूली।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों सहित क्षेत्र में पदस्थ अन्य स्वास्थ्य अमला भी योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं करता, जबकि दलालों के माध्यम से योजना का लाभ पाने में मोटी रकम की वसूली दलालों के द्वारा की जाती है। जिससे कई पात्र हितग्राही गरीब आदिवासी तबके के लोग होते हैं, जो रिश्वत का पैसा नहीं दे पाते, जिस कारण दर्जनों पात्र लोगों को भी संबल योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि नहीं मिल पाती।लोगों ने इस और शासन प्रशासन से पहल कर योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो क्षेत्र में जानकारी व शिक्षा का अभाव लम्बे समय से बना हुआ है, जिससे पात्र हितग्राहियों को भी योजना का लाभ नहीं मिल पाता,जिम्मेदार लोग भी हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं करते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page