अतिक्रमण की चपेट मे 9 नंबर कालोनी

सरकारी आवासों से सटाकर बन रहे मकान, कालरी प्रबंधन मौन
मंणला। 9 नंबर खदान को बंद हुए अर्शा बीत गया, लेकिन चपहा और पिपरिया कोल माइंस मे कार्यरत कर्मियों को आवास की सुविधा देते हुए प्रबंधन ने वहां के आवास अलार्ट कर दिये, मगर बीते सालों से यह देखने मे आ रहा है कि अनाधिकृत लोग और कार्यरत कर्मी सरकारी आवास के बगल से अतिक्रमण कर नया मकान खड़ा कर रहे है, जिससे पूरी भूमि पर नये निर्माण दिखाई देने लगे है, लोग झाड़ियों की आड़ मे मकान तैयार करते है, और फिर पेड़ झाडियाँ काटकर उसे किराये पर चड़ा देते है, यह सब प्रबंधन के नाक के नीचे हो रहा है बाबजूद इसके वह मौन साधे हुए है॥
हो चुकी है कार्यवाही
धावड़ा कालोनी कहे जाने वाले 9 नंबर कालोनी मे अतिक्रमण को लेकर व रिटायर्ड कर्मियों के रहने की शिकायत पर कोल माइंस ने शिकायत के आधार पर पूर्व मे बड़ी कार्यवाही की थी, जहां से सरकारी आवास खाली कराये गये थे, लेकिन कार्यवाही के बाद एक बार फिर से आवास कर्मियों के हवाले हो चुका है जो अब खाली पड़ी कोल माइंस की भूमि पर नया कब्जा कर मकान तैयार कर रहे है॥ हांलाकि मामले को लेकर शिकायत कर्ता की माने तो शिकायतें तो माइंस के वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, मगर कार्यवाही की बात कोई नही करता, जिससे यह साफ है कि जिम्मेदारों की जानकारी के बाद ही अतिक्रमण किया जा रहा है॥
इनका कहना है:-
अगर 9 नंबर कालोनी मे अतिक्रमण किया जा रहा है तो संबंधियों को नोटिस जारी कर मकान खाली कराया जायेगा, अगर वो नही करते तो कड़ी कार्यवाही होगी…
ए. के श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जोहिला एरिया



