अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुष्पराजगढ़ में आदिवासी बैगाओं का हाल बेहाल उधर चमक रहे विधायक फुंदेलाल

अनूपपुर। आजादी को आज 7 दशक से ज्यादा समय हो चुका है। इसके बाद भी दलदल में गुजारा कर रहे है कोन्हा टोला के निवासी विलुप्त हो रहे बैगा जनजाति के लोगमामला पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुधमनिया ग्राम पंचायत के ग्राम कोन्हा टोला का है न आवागमन एवं पेय जल आदि मूलभूत सुविधाओं के मोहताज ग्राम कोन्हा टोला वार्ड क्रमांक 10 में निवास करने वाले बैगा जनजाति के लिये सरकार की तमाम योजनाओं के बावजूद विकास से कोषों दूर है।जहां 10 से 15 बैगा परिवार निवासरत है

कीचड़ युक्त दलदली रास्ता
कोन्हा टोला में निवासरत आदिवासी बैगा जनजाति के लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। कोन्हा टोला में आज भी आज भी एक भी आवागमन की सुविधाओं का अभाव है। पुष्पराजगढ़ में यह इकलौता ग्राम ऐसा नही है जहां इस प्रकार की सुविधाओं का भारी समस्या है। कोन्हा टोला में पुराने जमाने की आवागमन वाली रास्ता है जहां से इंसानो के अलावा मवेशी, जानवर आदि का गुजर बसर होती है। जहां पर कीचड़ से सना हुआ दलदली रास्ता है 1 फीट से 3 फीट तक गहरा कीचड़ जिस रास्ते की लंबाई 500 मीटर से अधिक है जहां पर कोन्हा टोला के लोग आना-जाना कर गुजारा करते हैं। यहां पर किसी नेता मंत्री को य शासन प्रशासन की नजर आज तक नहीं पड़ी जबकि लाखों करोड़ों का बजट बैगा जनजातियों के विकास के लिए शासन द्वारा रिलीज की जाती है लेकिन बैगा आदिवासियों के लिए यह केवल सपना मात्र है।

उपेक्षित जिंदगी जीने को मजबूर
ग्राम पंचायत दुधमनिया के सचिव नागेंद्र शर्मा हैं जो बैगा जनजातियों को उपेक्षित नजर से देखते हैं। जिस कारण है की ना तो कोन्हा टोला गांव में पीएम आवास है नाही पीने के पानी लिए हैंडपंप है ग्राम पंचायत के सचिव व सरपंच कोन्हा टोला के जन मानस के लोगों की मूलभूत सुविधाओं से नजरअंदाज किया जा रहा है।

आखिर कौन है जिम्मेदार सरकार में बैठे पुष्पराजगढ़ के बड़े नेताओं में शुमार विधायक फुन्दे लाल सिंह मार्को भले ही अपने आप को जनमानस के लिये लोक प्रिय मानते हो लेकिन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की हालत कुछ और ही बयां करता है। चुनावी कुम्भ मेला में विधानसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े बात इनके मंचो से सुनने को मिलते है। जबकि विधायक महोदय के ही क्षेत्र में बड़ी-बड़ी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यह इनके नजरों में नहीं दिखता कोहां टोला के बैगा जनजाति के लोग आज भी अपने जन सुविधाओं से दूर नरकीय जीवन जीने में मजबूर हैं। वहीं क्षेत्र के प्रशासन में बैठे बड़े बड़े अधिकारी कलेक्टर से लेकर सचिव तक जन सुविधाओं के नाम पर केवल फाइलों में ही है और दफ्तरों को शोभा बढ़ाते है कहने को तो पुष्पराजगढ़ में विधायक का निवास और सांसद का भी निवास है। लेकिन कहावत सच है। दिया तले अंधेरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page