सड़क किनारे खुदी नाली दे रही हादसे को दावत

राहगीरों के लिए बनी चिंता का विषय , कहीं हो ना जाये कोई बड़ी दुर्घटना ।
पवन कौरव गाडरवारा । एक तरफ जहां सरकार ने गांव को सड़के देकर गांवों को शहरों से जोड़ने का काम किया लेकिन सड़क को बनाकर उसकी निगरानी करना भूल गए । हम बात कर रहे हैं गाडरवारा समीपस्थ इमलिया की जो कुछ ही दिनों पूर्व गाडरवारा नगरपालिका में समाहित हुआ है लेकिन आज भी विकास से कई कोषों दूर दिखाई देने वाला इमलिया आये दिन खबरों में बना रहता है चाहे वो अवैध रेत उत्खनन का मुद्दा हो या अवैध मिट्टी का भूमाफिया अपनी कायराना करतूतों से इस गांव को बदनाम करने से नही चूकते । बात इमलिया से घूरपुर जाने वाली वाली सड़क की करें तो यहां कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे लगभग 5 से 6 फिट गहरी नालीनुमा आकार की खुदाई की गई है जिससे वहां पशुओं ओर राहगीरों को आये दिन मौत का सामान बनी बैठी नाली किसी दिन बड़ी दुर्घटना को अंजाम ना दे दे घूरपुर जाने वाले लोग पहले मोड़ को से गुजरकर रात्रि के अंधकार में कही कोई जनहानि ना हो जाये वही यहां चारा चरने वाले जानवर यदि इस नाली में गिर गए तो सम्भवतः निकलना मुश्किल होगा । वही गौरतलब है शासन प्रशासन को अभी तक इस विषय का पता ना लग पाना ओर कार्यवाही ना होना भी कई सवाल खड़े करता है अब देखना यह है कि खबर के बाद क्या प्रशासन कोई कार्यवाही करता है ।



