तेरह लाख का गबन करने वाले रोजगार सहायक का सेवा समाप्त

शहपुरा जनपद के बस्तरा ग्राम पंचायत का मामला।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्तरा के रोजगार सहायक सालिकराम सैयाम की सेवा समाप्त करने के आदेश जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के द्वारा दिए गए हैं। गौरतलब है कि रोजगार सहायक पर 130000 रुपए गबन करने के मामले में जांच कराई गई जिसमें आरोप सिद्ध पाया गया है, जिससे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शाहपुरा ने रोजगार सहायक को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। एक ओर जिले में कई ग्राम पंचायतों से आए दिन रोजगार सहायकों सहित ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ लगातार ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जा रही है, जिसमें कुछ मामले की जांच भी की जा रही है,साथ ही जांच में गबन करना भी पाया जा रहा है, वही दूसरी ओर गबन के आरोपीयों के विरुद्ध थाने में विभागीय अमला द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं कराई जा रही।जिससे स्पस्ट होता है कि जांच करने के बाद भी अधिकारी गबन कर्ताओ को बचाने के प्रयास करती रहती है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।



