मेला परिषर का किया निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी सुरेश अग्रवाल

ऋषिकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट दैनिक जबलपुर दर्पण
सतना। शारदीय नवरात्रि की व्यवस्थाओं को लेकर मैहर अनुविभागीय अधिकारी सुरेश अग्रवाल तहसीलदार मानवेंद्र सिंह मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी एवं थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने देवी जी मेला परिसर का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने कर्मचारियों को निर्देशित किया मैहर अनुविभागीय अधिकारी सुरेश अग्रवाल द्वारा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मेला परिसर में अच्छी से अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे किसी भी दर्शनार्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े ऐसी सुदूर व्यवस्थाएं बनाए रखें मेले में व्यवस्था दुरुस्त रखने एक दूसरे से कम्युनिकेशन बनाकर रखें वही सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को देखते हुए मैहर एसडीओपी सुश्री हिमाली सोनी एवं थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की तगड़े इंतजाम करने की बात कही।



