डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

लामबंद ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर लगाए अनियमितताएं करने के आरोप ।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। कल शुक्रवार को दूसरे दिन भी मारगांव के ग्रामीण लामबंद होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।बताया गया कि जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मारगांव के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक कें खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं सहित पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंच कर नारेबाजी करते हुए प्रशासन को कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा है। आरोप लगाया गया कि मारगांव रोजगार सहायक के खिलाफ कई बार अनियमितता करने के मामले लगातार सामने आते ही रहे हैं। बावजूद जनपद के अधिकारियों द्वारा शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रोजगार सहायक के खिलाफ लगभग 50 लाख रुपए का गबन किया जा चुका है,जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही है, शिकायत की जांच होने के बाद भी रोजगार सहायक के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है। आरोप है कि इसके पहले भी व्रद्ध महिला के खातों से राशि हड़पने के आरोप भी लग चुके है।

  • जनपद के अधिकारियों पर कार्यवाही ना करने के आरोप।

लामबंद मारगांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे जिन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार सहायक की अनियमितताएं व मनमानी की शिकायत जनपद स्तर पर की गई थी,बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिस कारण मजबूरन हमें जिला मुख्यालय मैं आकर ज्ञापन सौंपना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मजबुरन स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार सहायक के खिलाफ हाथो में तख्ती लेकर सड़को में उतरना पड़ रहा है,शिकायत के बाद भी जनपद स्तर के जिम्मेदार अधिकारी रोजगार सहायक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करते।अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों का इतना विरोध प्रदर्शन करने के बाद रोजगार सहायक के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page