मध्य प्रदेशसतना दर्पण

केएनके कंपनी फरीदाबाद ने मचाई उचेहरा में तबाही

मिलनी थी मीठे पानी की सौगात
अब मोहताज हो रहे हैं खारे पानी के लिए

उचेहरा। नगर में करोड़ों रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना के अंतर्गत नई पाइप लाइन बिछाकर मीठे पानी की सौगात मिलने वाली थी मगर अब यह धीरे-धीरे दिवास्वप्न बनती जा रही है क्योंकि पूरे नगर में पाइपलाइन बिछा दी गई है मगर अभी तक पानी सप्लाई नहीं किया गया है यदा-कदा पूरे नगर में गड्ढे अवश्य को दिए गए हैं जो जानलेवा साबित हो रहे हैं

करोड़ों के भुगतान के बावजूद भी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है उचेहरा

बता दें कि 18 करोड़ से अधिक की लागत से इस योजना को प्रारंभ किया गया था और बड़ी मोटी राशि का भुगतान भी संबंधित कंपनी को किया जा चुका है मगर केवल नगर में जानलेवा गड्ढों के अलावा और कुछ नहीं है

Knk कंपनी फरीदाबाद में ठेका लिया है पूरे नगर में खोदे है जानलेवा गड्ढे

आलम यह हो गया है कि नगर के विभिन्न वार्डों में पाइप बिछाने के नाम पर करोड़ों रुपए की लागत से सीमेंट रोड छत की स्थिति गई है हालत यह है कि अभी भी कई वार्डों में इस तरह से पाइप लाइन बिछाई गई है कि कभी भी कोई वाहन फंस जाता है और बड़ी मशक्कत के बाद ही वह निकालने में सफलता मिलती है हालत यह है कि इस मामले में जहां पूरा नगर परेशान है वही जिम्मेदार प्रशासनिक अमला कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी भी पल्ला झाड़ रहे हैं

आखिर क्या वजह है कि भुगतान पर भुगतान

संबंधित कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है किस वार्ड में कब सड़क खोजनी है इसका कहीं भी सूचना पटल नहीं लगाया जाता है जिसके कारण से आवागमन में काफी परेशानी होती है केवल प्रशासनिक अधिकारी भुगतान करने तक ही सीमित रह गए हैं

आखिर उचेहरा वासियों को कब मिलेगा पीने का मीठा पानी

कहीं ऐसा तो नहीं कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद उचेहरा में मीठे पानी की सौगात केवल कागजों में ही मिल पाएगी क्योंकि जिस तरह से संबंधित कंपनी द्वारा काम किया जा रहा है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है आखिर क्या कारण है कि कंपनी प्रशासन पर हावी होती जा रही है अभी हाल ही में वार्ड क्रमांक 3 मुख्य मार्ग पर रविदास गेट के सामने एक जानलेवा गड्ढा खोद दिया गया है जो 1 हफ्ते से परेशानी का कारण बना हुआ है लिहाजा रहवासी जहां धूल का शिकार हो रहे हैं वही संक्रामक रोग जैसे फैलने की आशंका बनी हुई है

इनका कहना है

वार्ड क्रमांक 3 की पाइपलाइन तोड़ दी गई थी जिसे का पानी नहीं पहुंच पा रहा है अभी भी वहां पर जानलेवा गड्ढा खुदा हुआ है

रमेश चौधरी
वार्ड क्रमांक 3

मुख्य मार्ग के सामने गड्ढा खोद दिया है जिसके कारण से यहां से उड़ने वाली धूल हम दुकानदारों को परेशान करती है और दिन भर में धूल एक परत जमा हो जाती है जिस कारण से दुकान खोलने में काफी परेशानी होती है

संतोष सांवरिया
स्थानीय दुकानदार

सड़क के किनारे गड्ढा खोदने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं मगर संबंधित कंपनी द्वारा नहीं सुना जा रहा है जिस कारण से लोग परेशानी का सामना करते हैं

अजय चौधरी
वार्ड क्रमांक 3

वार्ड के रहवासियों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है क्योंकि जिस पाइपलाइन से पानी सप्लाई होती थी उसको कंपनी द्वारा तोड़ दिया गया है वैसे भी पूरे नगर की सड़क खोद दी गई है जगह-जगह धूल उड़ती है जिससे लोग दमा जैसी बीमारी का शिकार हो रहे हैं

शरद ताम्रकार
स्थानीय निवासी उचेहरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page