डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

दलदल व कीचड़ युक्त है रामनगर से सेनगुड़ा तक का मार्ग।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले में ऐसी आज भी दर्जनों गांव हैं जहां पक्की सड़कों से जोड़े जाने की पहल आजादी के वर्षों बाद भी नहीं की जा रही है, जिससे बरसात के दिनों में स्थानीय ग्रामीण दलदल व कीचड़ युक्त मार्ग से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं, बावजूद इन दलदल युक्त कच्ची मार्गों को पक्की मार्ग बनाए जाने कोई पहल नहीं किया जा रहा। ताजा मामला करंजिया विकासखंड के रामनगर से सेनगुड़ा तक पहुंचने वाली मार्ग का है, जहां थोड़ी बारिश में मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ मच जाता है और इसी दलदल भरी मार्गों से स्थानीय ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है,वाहन चालकों भी परेशान होते हैं, बावजूद पक्की मार्ग बनाए जाने अभी तक कोई पहल नहीं की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही कच्ची मार्ग को पक्की कराए जाने की मांग की गई है।

ग्रामीणों की मांग के बाद भी नहीं हुई पहल।

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो लंबे समय से परेशानी बनी हुई है, पंचायत स्तर पर कई बार पक्की सड़क बनाए जाने की मांग भी की जा चुकी है ,प्रशासनिक अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करा गया है ,बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने लंबे समय से बनी समस्या की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी महीनों पहले दर्ज करवाई गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौरतलब है कि जिले में आज भी दर्जनों गांव की सड़कें कच्ची है, आज भी लोग दलदल व कीचड़ भरी मार्गों से आवागमन करते हैं, जिन्हें पक्की मार्ग बनाए जाने कोई पहल नहीं की जा रही। आरोप लगाया गया कि स्थानीय स्तर के नेता वोट लेने के चक्कर में बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन इन वादों को कभी भी पूरा नहीं कर पाते,जिससे स्थानीय स्तर के ग्रामीण इन नेताओं से असंतोष रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page