डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

तेजस्विनी संघ की महिलाएं वर्चुअल प्रशिक्षण प्राप्त कर बीज सखी को करेंगे प्रशिक्षित

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। जिले में संचालित तेजस्विनी कार्यक्रम के अंतर्गत गठित महिला संघ से चयनित प्रतिनिधियों के द्वारा जिले व जिले के बाहर जाकर चिन्हांकित बीज सखी को प्रशिक्षित करेंगी।राष्ट्रीय ग्रामीण पंचायती राज संस्थान, दिशा, एवं यूएनडीपी के संयुक्त सहयोग से महिला उद्यमिता प्रोत्साहन और सशक्तिकरण के लिए सामुदायिक आधारित मेंटर्स का पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण दिनांक 14 अगस्त 2020 से 19 अगस्त 2020 तक आयोजित किया जा रहा है ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 23 प्रतिभागी शामिल है जिसमें बनारस यूपी छतरपुर एवं टीकमगढ़ एवं डिंडोरी जिले से श्रीमती रेखा पेन्द्रम-तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ मेंहदवानी, श्रीमती रजनी मंदे तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ डिंडोरी, श्रीमती कमला सरपंच हिनौता, श्रीमती फूलवती तेकाम तेजस्विनी मेकलसूता महासंघ गोरखपुर एवं श्री नागेश्वर धनंजय वर्चुअल प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है !प्रशिक्षण प्राप्त करने बाद इनकी भूमिका एक मास्टर ट्रेनर के रूप में होगी, जो कि ग्राम स्तर पर चयनित बिज सखी व्यवसाय मित्र को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्म विश्वासी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिखाने का कार्य करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page