ब्लॉग कांग्रेस कमेटी ने किसान विरोधी कानून का किया विरोध

विकास खण्ड घुघरी के खौडाखुदरा पहुंचा हस्ताक्षर अभियान
मण्डला। जिले के विकास खण्ड घुघरी के खौडाखुदरा ग्राम मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संसद मे बनाए गए किसान विरोधी कानून के विरोध मे हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे हस्ताक्षर कर विरोध जताया एवं गांव- गांव जाकर किसानों को किसान विरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए किसानों के हस्ताक्षर कराकर संकल्प दिलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुशराम, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, नगर अध्यक्ष अरविंद झारिया, घुघरी मंडलम के अध्यक्ष नेतराम साहू, राजेश खैरवार, बसंत कोठी, सुरेश पड़वार, फूलसिंह मरावी, केशु धुर्वे, राम प्रसाद मलगाम एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



