कृषि सुधार विधेयक बिल की जानकारी देने बैगाचक्र पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत

किसानों के बीच फैलाई गई भ्रम को भाजपा कार्यकर्ता कर रहे दूर।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। कृषि सुधार विधेयक बिल दोनों सदनों में पास होने के बाद भी कांग्रेस किसानों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, आरोप लगाया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों को कृषि सुधार विधेयक बिल की सही जानकारी ना देकर भ्रम की स्थिति पैदा करवा रहे हैं, जिससे देश के किसान असमंजस में पड़े हुए हैं, इन्हीं भ्रम को दूर करने भाजपा द्वारा गांव-गांव में चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में कल सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत बैगाअंचल गांव का दौरा किया जहां चौपाल लगाकर बैगा परिवारों को कृषि सुधार विधेयक बिल की सही जानकारी दी गई। बताया गया कि आदिवासी अंचल के सूदूर ग्राम गौराकन्हारी मे भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति मे व मण्डल अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व मे चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की शुरूआत भारत माता व पं. दीनदयाल उपाध्याय सहित डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन के बाद माल्यार्पण किया गया। आयोजित चौपाल में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के ऐतिहासिक कदम उठाया है।
कांग्रेस और दूसरे विरोधी दल देश के किसानो को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि कृषि सुधार विधेयक के जरिये न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात एमएसपी की व्यवस्था खत्म करने की तैयारी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार बार कह चुके है कि देश भर मे एमएसपी की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी और इसमे कोई बदलाव नही किया जायेगा, इतना ही नही कई फसलों का समर्थन मूल्य और बढ़ा दिया गया है। वास्तव मे इन विधेयको का समर्थन मूल्य और मंडी व्यवस्था से कोई लेना देना नही है।
- किसानों को गुमराह कर कांग्रेस कर रही राजनीति।
कार्यक्रम में चौपाल के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस ने किसानो के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए कभी कोई सहीं कदम नहीं उठाया है, किसानों को गुमराह कर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। कमलनाथ ने संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना बंद कर दी थी, जिसका परिणाम है कि वे सत्ता से बाहर है।भाजपा के सरकार मे आते ही सभी योजनाओ को पुनः चालू कर दिया गया, अब किसानों को कानूनी बंधनो से आजादी होगी, किसानो को मण्डी मे जाकर लाइसेंसी व्यापारियो को ही अपनी उपज बेचने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा, अब किसान अपनी मर्जी का मालिक होगा, किसानों को उपज बेचने का विकल्प देकर उन्हे सशक्त बनाया गया है।भाजपा नेता अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार किसान के हित मे अनेकों कार्य कर रही है,केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि 6 हजार एवं प्रदेश सरकार 4 हजार रुपये सीधे किसानों के खातों में देने का काम कर रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उजियार सिंह व आभार मण्डल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने व्यक्त किया। चौपाल में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत,जनपद अध्यक्ष मनका वनवासी, जयसिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, प्रशांत शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनीश शर्मा, युमो पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आशीष वैश्य, संतु यादव, मायाराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहें।



