डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

घटिया निर्माण कार्य से दस लाख का सीसी सड़क होने लगा जर्जर

  • नहीं करवाया नाली का निर्माण,सड़कों पर बहता है पानी

डिंडोरी/समनापुर दर्पण। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेंघोरी में वर्ष 2016- 17 में लाखों रुपए खर्च करके सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था, जो महज़ तीन वर्षों में ही जर्जर व खस्ताहाल होने लगा,सड़क मार्ग पर नुकीली गिट्टी अभी से निकलना शुरू हो गए है, जिससे सड़क मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल होता है। बताया गया कि लगभग दस लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया था, जो महज कुछ वर्षों में ही जर्जर होने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो लाखों रुपए का सीसी सड़क निर्माण कार्य को अधूरा भी छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन करने में ग्रामीणों को असुविधा होती है, बावजूद अधूरे सीसी सड़क निर्माण को पूरा कराने पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही।

लाखों रुपए के सड़क निर्माण में नहीं कराया नाली निर्माण। ग्रामीणों की माने तो राज्य वित्तीय आयोग योजना से साल 2016-17 में राधे के घर से भोले के घर तक पक्की सड़क का निर्माण कराने हेतु लगभग दस लाख रुपए की राशि आवंटित की गई थी, लेकिन निर्माण कार्यों को घटिया स्तर पर करा दिया गया ,साथ ही नाली का निर्माण भी जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराया गया, जिससे बरसात का पानी सड़कों पर बहता है ,साथ ही कीचड़ से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है, बावजूद अधूरी पड़ी मार्ग को पूरा कराए जाने कोई पहल नहीं की जा रही। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही इस ओर पहल कर जिम्मेदार खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page