कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

सब्जी मंडी हाकर्स जोन का किया निरीक्षण

निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे नें दिये आवश्यक निर्देश

कटनीदर्पण नागरिकों को यातायात की सुगम सुविधा प्राप्त हो सके इस बात को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरे द्वारा आज प्रातः निगम के अतिक्रमण दस्ते के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में शासकीय चिकित्सालय के सामनें निर्मित सब्जी मंडी हाकर्स जोन का निरीक्षण किया जाकर उपस्थित अधिकारियों को आवयश्यक निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान आपनें हाकर्स जोन में निर्मित कराये गए कुल चबूतरों की संख्या तथा हाकर्स जोन से व्यापार करनें वाले सब्जी विक्रेताओं की संख्या के बारे में जानकारी चाही जाकर नगर के अन्य मुख्य मार्गो में रोड के किनारे बैठकर सार्वजनिक मार्गो में अतिक्रमण कर सब्जी का व्यवसाय करनें वाले फुटकर व्यवसाईयों को हाकर्स जोन से ही व्यवसाय करानें तथा नागरिकों की सुगम यातायात व्यवस्था हेतु नगर में अन्य स्थलों का चयन करनें हेतु निर्देशित किया गया। 

निरीक्षण के दौरान हॉकर्स जोन के सब्जी विक्रेताओं द्वारा वर्तमान त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आगामी कुछ दिनों तक पूर्व स्थलों स्टेट बेंक तिरहा से ही व्यवसाय किये जानें, हाकर्स जोन में रोजाना सफाई सहित प्रकाश एवं पानी की व्यवस्था किये जानें की मांग किये जानें पर आपके द्वारा उपरोक्त व्यवस्थाओं को पूर्ण करानें के निर्देश प्रदान किये गए। इस दौरान आपके द्वारा सिटी चौपाटी परिसर एवं पुराना राज्य परिवहन डिपो का निरीक्षण कर चौपाटी के खुलनें एवं बंद होनें की जानकारी से अवगत होते हुए चौपाटी परिसर की सफाई व्यवस्था में सुधार लानें हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण प्रभारी श्री प्रशांत परौहा, प्रदीप सिंह सोलंकी, पंकज निगम, सुनील तिवारी सहित अतिक्रमण दस्ते के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page