डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करने के बाद शहपुरा थाने में हुई बैठक

  • कलेक्टर व एसपी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

डिंडोरी दर्पण। कल शुक्रवार को जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा शाहपुरा क्षेत्र के सभी विसर्जन स्थलों मालपुर , कोसमघाट , कूटरई व कसा नदी कुंड का निरीक्षण किया गया तथा विसर्जन के लिए बनाए जा रहे विसर्जन कुंड के संबंध में व्यवस्थित विसर्जन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कुंड के निरीक्षण के दौरान शहपुरा एसडीएम अंजू अरुण कुमार , नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर , सीएमओ भूपेंद्र पंद्रो व थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया मोजूद रहे। स्थल निरीक्षण के बाद थाना शाहपुरा में दुर्गा समितियों के आयोजकों को बुलवाकर विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में बताया गया, तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समस्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page